Breaking News in Primes

कौशाम्बी: सरदार सेना अध्यक्ष को कौशांबी पुलिस ने लिया हिरासत में, एक घंटे बाद छोड़ा

0 37

फतेहपुर में हुई हत्या मामले को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे

कौशाम्बी: फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली पल्लावा गांव में 26 अगस्त को हुई हत्या का मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है। घटना में श्यामजी पांडे द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर केशपाल सिंह पटेल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सरदार सेना में गहरा आक्रोश है।

शुक्रवार को सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.एस. पटेल बनारस से फतेहपुर के लिए रवाना हुए थे। वे रास्ते में कौशांबी के कोखराज टोल प्लाजा पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया। शासन के आदेश पर फतेहपुर और कौशांबी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कोखराज थाना ले जाया गया। करीब एक घंटे की रोक-टोक के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।

हिरासत में लिए जाने के बाद सरदार सेना अध्यक्ष आर.एस. पटेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,

“भाजपा सरकार में अत्याचार से परेशान लोगों के साथ खड़ा रहना भी इस सरकार को पसंद नहीं है। पटेल समाज ने भाजपा को सत्ता दिलाई और अब उसी समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। हम जैसे समाजसेवियों को पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं दिया जा रहा।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरदार सेना इस लड़ाई को अंतिम सीढ़ी तक लड़ेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

हत्या से तनाव का माहौल – गौरतलब है कि 26 अगस्त को अजरौली पल्लावा गांव में तीन लोगों पर हमला हुआ था। इस दौरान श्यामजी पांडे ने कुल्हाड़ी से वार कर केशपाल सिंह पटेल की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!