Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय महगाँव एवं कम्पोजिट विद्यालय रसूलाबाद का किया आकस्मिक निरीक्षण

0 33

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज प्राथमिक विद्यालय महगाँव एवं कम्पोजिट विद्यालय रसूलाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया।  जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत 05 शिक्षक-शिक्षिकाओं के सापेक्ष प्रधानाध्यापक निधि श्रीवास्तव, सहायक अध्यापिका प्रियंका देवी उपस्थित रही एवं सहायक अध्यापिका सादिया कमर सी.सी.एल. पर थी व कीर्ति सिंह सहायक अध्यापिका बी.आर.सी. प्रशिक्षण में गयी थी। सहायक अध्यापिका शशिकला का ए.आर.पी. पद चयन होने के उपरान्त बी.आर.सी. पर प्रशिक्षण दे रहीं थी। विद्यालय में नामांकित कुल 134 बच्चों के सापेक्ष 101 बच्चे उपस्थित पाये गए, जिसका 75 प्रतिशत रहा।

जिलाधिकारी ने विद्यालय के छात्रों की भौतिक उपस्थिति एवं टैबलेट पर ऑनलाइन उपस्थित का अवलोकन किया,दोनों में समानता पायी गयी। उन्होंने विद्यालय के भौतिक परिवेश एवं विद्यालय के अनुशासन की तारीफ करते हुए प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय में स्थित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया, जिसमें बच्चों की भौतिक एवं ऑनलाइन उपस्थिति ठीक पाए जाने पर प्रंशसा की। इसके साथ ही उन्होंने  पोषण ट्रैकर की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी के कम्पोजिट विद्यालय रसूलाबाद के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत 14 सहायक अध्यापक, 01 शिक्षामित्र व 01 परिचारिका के सापेक्ष सभी कार्मिक उपस्थित पाये गये,जिसमें से 01 शिक्षिका व 01 शिक्षामित्र एफ.एल.एन. ट्रेनिंग के लिए बी.आर.सी. चायल में गये हुए थे। विद्यालय में कुल नामांकित 337 बच्चों के सापेक्ष 290 बच्चों उपस्थित पायें गये। विद्यालय में कक्षा-06 से 08 में प्रथम पाली में हिन्दी व द्वितीय पाली में पर्यावरण की परीक्षा संचालित हुई तथा कक्षा-03 से 05 में प्रथम पाली में नैतिक शिक्षा की परीक्षा संचालित हुई।

जिलाधिकारी ने टैबलेट के माध्यम से सभी कक्षाओं की उपस्थिति का मिलान किया, जो सही पाया गया। विद्यालय में कक्षा-कक्षों के छतों के मरम्मत का कार्य एस.एम.सी. व ग्राम प्रधान द्वारा पूर्ण करा दिया गया है। विद्यालय के शिक्षण व्यवस्था सही पायी गई। यू-डायस में नवीन नामांकन का कार्य पूर्ण पाया गया तथा 290 बच्चों का अपार आई.डी. जनरेट हो चुकी है। 337 बच्चों का यू-डायस कार्य पूर्ण पाया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!