Breaking News in Primes

तिरंगा यात्रा देश के लिए गर्व का क्षण ही नहीं बल्कि यह सामाजिक एकता और सद्भाव को सुदृढ़ करती है – जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 35

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

विधानसभा चायल के सांगठनिक मण्डल मूरतगंज के सैंता व विधानसभा सिराथू के सिराथू मण्डल के ब्लॉक परिसर में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के निमित्त पैदल तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने सहभागिता कर संबोधित किया।

कौशाम्बी: जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है यह यात्रा लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किया जाता है जिससे देश की संप्रभुता और सुरक्षा को मजबूत किया जा सके साथ ही तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना का आभार जताने और उनके बलिदानों को सम्मान देने का उद्देश्य है 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और लोगों को जागरूक किया जाएगा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस निकाला जाएगा और लोगों को इस दिन के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा इन बैठकों और आयोजनों के माध्यम से भाजपा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।जब कालोनी और सोसायटी के घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते देखते दूसरे घरों पर तिरंगा दिखने लगता है यानी हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर निवर्तमान विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर,ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,निवर्तमान मीडिया प्रभारी मा.उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष मूरतगंज रामप्रकाश पटेल,सिराथू मण्डल अध्यक्ष विनय पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,ओम नारायण शुक्ला,शिवमूरत पासी,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव सहित सभी सम्मानित मण्डल पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!