Breaking News in Primes

सरदार वल्लभभाई पटेल विद्यालय में साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

0 12

हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: थाना सराय अकिल क्षेत्र अंतर्गत स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल विद्यालय में आज एक साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह, थानाध्यक्ष सराय अकिल आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक नीरज उपाध्याय एवं महिला उपनिरीक्षक यशवंती कुमारी ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बढ़ते प्रचलन, उनके प्रकार और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और महत्व को भी सरल भाषा में समझाया गया।

कार्यक्रम के तहत निम्न अभियानों एवं सेवाओं की जानकारी दी गई

मिशन शक्ति,नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन

112 – पुलिस आपातकालीन सेवा

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1090 – वीमेन पावर लाइन

181 – महिला हेल्पलाइन

1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

102 – स्वास्थ्य सेवा

इसके अतिरिक्त महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम, व थाना के CUG नंबर की जानकारी भी दी गई, जिससे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करना रहा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!