Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा, प्रभारी चिकित्साधिकारियों व बी.सी.पी.एम. का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

0 19

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: बैठक में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने संभव अभियान की समीक्षा के दौरान पोर्टल पर फीडिंग में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों एवं सभी बी.सी.पी.एम. का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए कहा कि आज सायं तक शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान में जिला अस्पताल में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए आगामी 03 दिन में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आशाओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि ठीक प्रकार से कार्य करने वाली आशाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने आशाओं के भुगतान में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर संबंधित अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को परिवार कल्याण कार्यक्रमों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 15 अगस्त को उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05-05 आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं ए.एन.एम. को सम्मानित किया जाय।

जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए सभी चिकित्सा सुविधा समयबद्ध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ-मृत्यु सूचना की समीक्षा के दौरान कहा कि 01 अप्रैल से अब तक जितनी भी मृत्यु हुई है, ये मृत्यु किन-किन क्षेत्रों में हुई है, इसकी ऑडिट रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाय। इसके साथ ही उन्होंने जिन-जिन क्षेत्रों में मृत्यु हुई है, वहां के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं अकाउंट समीक्षा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सकों से कहा कि कहीं पर भी कोई समस्या आती है या कोई सहायता चाहते हैं तो तत्काल अवगत कराए।

जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आधारभूत सुविधाओं के दृष्टिगत क्या-क्या कार्य कराया जा सकता है, इसकी सूची उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान कहा कि ड्यू लिस्ट अपडेट रखा जाय। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी गैर सरकारी संस्था में वी.एच.एस.एन.डी. सेशन संचालित न होने पाए, सभी वी.एच.एस.एन.डी. सेशन सरकारी भवनों में संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने तहसील दिवस में एन.सी.डी. स्क्रीनिंग कैंप लगाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. हरिओम कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!