Breaking News in Primes

मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने बाढ़ प्रभावित गाँवों का किया स्थलीय निरीक्षण

0 24

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर, भवनसुरी, सिंघवल, केवटरा, पभोसा सहित आसपास के बाढ़ प्रभावित गाँवों का नगर पालिका अध्यक्ष श्री बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ बाढ़ के पानी में फंसे नागरिकों की स्थिति का जायज़ा लिया और उनकी समस्याओं को नजदीक से समझा।

इस दौरान अध्यक्ष जी ने सम्बंधित अधिकारियों से बात कर राहत एवं बचाव कार्य को तेज़ करने का अनुरोध किया। साथ ही, मौके पर ही प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण करवाया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में प्रशासन एवं भाजपा सरकार पूरी तरह से जनता के साथ खड़ी है और हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश नागर चौधरी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  अजय पांडेय जी, जिला मंत्री कमल कुशवाहा जी मण्डल अध्यक्ष प्रमोद भार्गव जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिलीप अग्रहरि जी, विजय तिवारी जी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बिपिन केसरवानी जी, ग्राम प्रधान  सुनील तिवारी जी, ओ• पी सिंह जी, बब्बू तिवारी जी, राजबली पटेल जी, एवं आदि लोग उपस्थित रहे!

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!