Breaking News in Primes

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जी ने नवनिर्मित अम्बेडकर पार्क व कान्हा गौशाला का किया लोकार्पण

0 40

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

उप मुख्यमंत्री जी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का किया अनावरण

कौशाम्बी: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजनान्तर्गत नगर पंचायत,सिराथू के वार्ड नंबर-5 में धाता रोड पर रुपए-84 लाख की धनराशि से नवनिर्मित अम्बेडकर पार्क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायकगण-श्री लाल बहादुर, श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व श्री संजय गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू श्री राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव, आदर्श नगर पालिका परिषद मंझनपुर श्री वीरेंद्र फौजी, आदर्श नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी एवं मीडिया प्रभारी मा0 उप मुख्यमंत्री श्री भोले शंकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जी ने नवनिर्मित कान्हा गौशाला का किया लोकार्पण

प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नं0-02 परसीपुर में रू0-161.63 लाख धनराशि की लागत से नवनिर्मित कान्हा गौशाला का लोकार्पण एवं गौशाला का भ्रमण किया। इसके साथ ही उन्हांने गौशाला परिसर में पौधारोपण कर आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक किया।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!