Breaking News in Primes

बाइक सवार युवक को कंटेनर ने कुचला, हुई मौत 

0 11

नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार बीती देर रात में बाइक सवार एक युवक को थाना कोखराज के पास स्थित ढाबा के सामने तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने कुचल दिया जिसके चलते युवक की मौके पर मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को भेज कर परिजनों को सूचना दिया ।

वॉर्ड नंबर आठ मौलवी लियाकत अली नगर के अमहा निवासी कुलदीप पटेल उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र मैकू लाल पटेल पेंटर का काम करता था, पंद्रह दिन पहले प्रयागराज के हनुमानगंज में शादी हुई थी,शुक्रवार की देर लगभग नौ बजे बाइक से अपने ससुराल हनुमानगंज प्रयागराज जाते समय कोखराज थाना के पास स्थित ढाबा के सामने प्रयागराज की तरफ़ से आ रहे तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने बाइक सवार कुलदीप पटेल को कुचल कर, जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई, वही सूचना पर पहुंचे परिजन स्तब्ध हैं l मृतक के युवक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था व पेंटिंग का काम करता था ।

इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, दुर्घटना करने वाले कंटेनर व चालक को पकड़ लिया गया है, अन्य कार्यवाही की जा रही है ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!