Breaking News in Primes

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा जिला स्वच्छता समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की गई

0 41

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

गॉवों एवं शहर की गलियों में साफ-सफाई न किये जाने की शिकायतें बार-बार प्राप्त होने पर सभी खण्ड विकास अधिकारियों को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश

कौशाम्बी:  बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में चिन्हित स्थानां पर हो रहें आर0आर0सी0 सेन्टरों के शेष बचे निर्माण कार्य को माह जून तक अवश्यक पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने वनाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गॉवों में वेटलैण्ड (आर्द्र भूमि) का चिन्हांकन करते हुए साफ पानी के स्टोरेज के सम्बन्ध में कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही वृक्षारोपण दिवस में अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाय। उन्हांने ससुर खदेरी नदी के किनारें बृहद वृक्षारोपण कराये जाने के निर्देश दियें। इसके साथ ही अमृत सरोवरों एवं अन्य तालाबों के किनारों पर बृहद वृक्षारोपण का कार्य भी कराने के निर्देश वनाधिकारी को दियें। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाबों के आस-पास सहित जनपद में साफ-सफाई की व्यवस्था निरन्तर सुनिश्चित रहें। उन्होंने कहा कि गॉवों एवं शहर की गलियों में साफ-सफाई न किये जाने की शिकायतें बार-बार प्राप्त हो रहीं, जिस पर सभी खण्ड विकास अधिकारियों को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दियें। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन जहगों पर साफ-सफाई न पाये जाने की शिकायत प्राप्त हुई है, वहॉ के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया जाय।

बैठक में जिलाधिकारी ने गंगा दशहरा (05 जून) के अवसर पर कहा कि गंगा के किनारे जो भी कार्यक्रम किये जायें उसका प्रचार-प्रसार अवश्य हों। उन्हांने सभी बीडीओ एवं ई0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा एवं यमुना नदी के किनारें जहॉ कहीं पर घाट बनें हैं या बनाये जाने हैं, उनका निर्माण एवं साफ-सफाई कराकर वहॉ पर प्रतिदिन भब्य रूप से आरती करायी जाय। आरती में गॉव के आम लोगों, प्रधानों एवं सम्भ्रान्त लोगों को भी बुलाया जाय। बीडीओ एवं ई0ओ0 को आरती का नोडल बनाया जाता है, आरती में स्वयं मौजूद रहेंगे। उन्हांने गंगा दशहरा के दिन कड़ाधाम में स्वास्थ्य कैम्प लगाने के निर्देश दियें मुख्य चिकित्साधिकारी को दियें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री सुखराज बंधु, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अनिल सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी श्री रामसिंह यादव एवं सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, गंगा समिति के श्री विनय कुमार पण्डा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!