Breaking News in Primes

पुलिस लाइन में परेड की एसपी राजेश कुमार ने ली सलामी तथा पुलिसकर्मियों को फिटनेस के लिए प्रेरित करते हुए कराया दौड़

0 22

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशांबी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आज पुलिस लाइन में आयोजित परेड में शामिल होकर न केवल परेड की गौरवशाली सलामी ली, बल्कि स्वयं परेड ग्राउंड पर पहुंचकर टोलीवार निरीक्षण भी किया। उन्होंने अनुशासन, सजगता और टर्नआउट के स्तर पर पुलिसकर्मियों का सूक्ष्म अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी राजेश कुमार ने कहा कि शारीरिक फिटनेस और मानसिक सजगता पुलिस बल की बुनियादी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को दौड़ का अभ्यास कराया और उन्हें नियमित रूप से व्यायाम, योग और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने टर्नआउट की गुणवत्ता, ड्रेस की साफ-सफाई, अनुशासन और एकरूपता का विशेष तौर पर निरीक्षण करते हुए कहा कि यह चीजें एक सशक्त, संवेदनशील और जिम्मेदार पुलिस बल की पहचान होती हैं। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संतुलित नेतृत्व और कर्मठता का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की और कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल अनुशासन बनाए रखती हैं, बल्कि टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देती हैं। यह परेड न केवल एक औपचारिक कार्यक्रम, बल्कि कौशांबी पुलिस के लिए जोश, प्रेरणा और कर्तव्यबोध की नई ऊर्जा लेकर आई।

परेड के उपरान्त आगामी आरटीसी के दृष्टिगत आरटीसी बैरकों तथा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, डायल 112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, पुलिस बैरिकों, निर्माणाधीन पुलिस आवास आदि का निरीक्षण कर साफ सफ़ाई हेतु एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मेस में भोजन की गुणवत्ता व साफ सफ़ाई को चेक कर आवश्यक निर्देश दिए।एसपी राजेश कुमार का यह सक्रिय निरीक्षण पुलिस बल के मनोबल को और अधिक सशक्त करने वाला कदम सिद्ध हुआ है।

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!