Breaking News in Primes

प्रयागराज पुलिस की पहल…हिस्ट्रीशीटर अब बनेंगे पुलिस के लिए “खास” दिलाई गई शपथ…कोई भी अपराध नहीं करेंगे, न ही किसी अपराधी का सहयोग करेंगे

0 13

खुल्दाबाद पुलिस ने 21 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को तलब कर भविष्य में सुधरने और अपराध न करने दी गई हिदायत

प्रयागराज:  खुल्दाबाद पुलिस ने रविवार को थाना परिसर में 21 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को तलब किया गया। हिस्ट्रीशीटरों की कुशलता लेने के उपरान्त सख्त हिदायत दी गई कि यदि वह भविष्य में पुनः अपराध करेंगे तो उनके विरूद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी। स्वयं में सुधार लाने से ही राहत मिल सकती है। अतः वह स्वयं में सुधार लाएं और सामान्य जीवन व्यतीत करें। साथ ही आपराधिक गतिविधियों को रोकने में पुलिस का सहयोग करें और बुलाने पर थाने में आकर हाजिरी लगाएं। प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की वर्तमान गतिविधियों के बारे में पूछकर उसका रिकॉर्ड तैयार किया गया। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों को शपथ दिलायी गयी कि “कोई भी अपराध नहीं करेंगे, न ही किसी अपराधी का सहयोग करेंगे। जो भी अपराध करेगा उसकी सूचना थाने में देंगे तथा ईमानदारी से मेहनत कर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करेंगे ।”

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!