Breaking News in Primes

डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन मे गरजा प्रशासन का बुलडोजर

0 31

नितिन केसरवानी

*नायब तहसीलदार मोबिन अहमद के नेतृत्व में चला अवैध कब्जे की बंजर भूमि पर बुलडोजर*

मंझनपुर/कौशांबी…. मंझनपुर तहसील में नायब तहसीलदार मोबिन अहमद के नेतृत्व में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला है। शासन के निर्देशानुसार अवैध कब्जे पर लगातार कार्यवाही चल रही है। जिलाधिकारी मधु सूदन हुल्गी के निर्देश पर मंझनपुर सदर के
ग्राम सभा पाता में गाटा संख्या 66 रकबा 0.057 हेक्टर बंजर खाते की भूमि पर अर्जुन पुत्र छेदीलाल द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था जिसे नायब तहसीलदार मंझनपुर मोबिन अहमद, राजस्व टीम, पुलिस बल व अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में ध्वस्त कराया गया है।
वहीं ग्राम सभा पाता की ही आराजी संख्या 21रकबा 0.006 हेक्टेयर पर मिट्टी डालकर कुछ लोगो द्वारा कब्जा किया गया था जिसे नायब तहसीलदार मंझनपुर की उपस्थिति में हटवा दिया गया है।
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार मोबिन अहमद, राजस्व टीम, पुलिस बल और अधिशाषी अधिकारी शामिल रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए। इस दौरान कब्जेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीनों की सुरक्षा के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यह अभियान सरकारी संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!