Breaking News in Primes

कौशाम्बी: सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर विशेष संसद सत्र बुलाने की मांग की

0 38

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पहलगाम हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के यूपी के कौशांबी से सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा. जिसमें संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की है. सांसद पुष्पेंद्र सरोज के पिता इंद्रजीत सरोज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक हैं और पिछले दिनों विवादित बयान देने की वजह से सुर्खियों में थे|

22 अप्रैल2025  को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई. जो देश के लिए अत्यंत दुखद और चिंता का विषय है. मैंने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर मांग की है कि इस हमले को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर एक विशेष संसद सत्र बुलाया जाए, जिसमें इस गंभीर मुद्दे पर ठोस चर्चा और रणनीति बने. यह सत्र देशवासियों को सुरक्षा का भरोसा देगा और आतंकवाद के खिलाफ हमारी एकजुटता का प्रतीक बनेगा. देश की सुरक्षा से बड़ा कोई मुद्दा नहीं हो सकता|

उन्होंने आगे लिखा कि, ‘इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूं, कि आप राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के विरूद्ध समन्वित कार्यवाही पर चर्चा के लिए संसद का एक विशेष सत्र शीघ्र बुलाए. यह विशेष सत्र हमें इस मुद्दे पर भी विचार करने का अवसर देगा कि आतंकवाद के विरूद्ध नीति, संसाधन और रणनीति में क्या सुधार की आवश्यकता है. साथ ही यह हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली और राष्ट्रीय एकता का सशक्त प्रतीक होगा. अतः मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे अनुरोध पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए देशहित में शीघ्र निर्णय लेने की कृपा करेंगे’|

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!