Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने की राष्ट्रीय पोषण मिशन की समीक्षा बैठक, विद्यालयां में बच्चां की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए करें कार्य-जिलाधिकारी

0 17

News By- हिमांशु उपाध्याय

नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा में ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य चालू न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य तत्काल चालू कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दियें

कौशाम्बी:  जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में राष्ट्रीय पोषण मिशन, ईकेवाईसी बेरीफिकेशन,आधार बेरीफिकेशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, होम विजिट, आईजीआरएस, बीएचएसएनडी, उपस्थिति एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पंचायत चरवा में ऑगनबाड़ी केन्द्र निर्माण के लिए 08 केन्द्रों का चिन्हांकन न किये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि शनिवार तक किसी भी हाल में चिन्हांकन का कार्य पूर्ण कराकर कार्य चालू करायें। उन्होंने नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा में 03 ऑगनबाड़ी केन्द्रों का चिन्हांकन होने के बावजूद भी कार्य न चालू होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य तत्काल चालू कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दियें। उन्होंने ऑगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण टै्रकर पर बच्चों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों को ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति 80 प्रतिशत तक बढ़ाये जाने के निर्देश दियें। उन्होंने मुख्य सेविकाओं से कहा कि आप सभी ध्यान दें कि सभी ऑगनबाड़ी केन्द्र समय से खुलें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप लोगां द्वारा निरीक्षण के दौरान जो भी केन्द्र बंद पाये गये हैं एवं ऐसे केन्द्रों का चिन्हांकन करें जो अक्सर बंद रहते है। अब जब भी निरीक्षण करें तो सबसे बहले बंद रहने वाले केन्द्रों पर जायें एवं वहॉ पर स्वयं गर्भवती महिलाओं एवं बच्चां का वजन कराकर एनसीपी कार्ड मे दर्ज करायें तथा ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोटीवेट भी करें।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप सभी की मेहनत जनपद में दिखाई देने लगी है। अब हमें विद्यालयां में बच्चां की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए कार्य करना होगा। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों से कहा कि सर्घषशील ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगातार प्रशिक्षित करते हुए उन्हें प्रेरित कर उनके व्यवहार परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए जब भी आप होम विजिट करें यह सुनिश्चित करें तो उस घर का बच्चा ऑगनबाडी जरूर आयें। सभी सुपरवाईजर पोषण ट्रैकर पर बच्चों की उपस्थित जरूर दर्ज हो जिन ऑगनबाडी कार्यकत्री को पोषण टै्रकर न चलाना आता हो तो उसे ऐसी ऑगनबाडी कार्यकत्रियों को चिन्हित कर ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाय। सभी सीडीपीओं एवं सुपरवाईजर यह सुनिश्चित करें कि सभी ऑगनबाडी केन्द्रों में निर्धारित स्लेबस के हिसाब से ही पढाई हो। उन्हांने सभी सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों से कहा कि आप सभी जानते है ऑगनबाडी केन्द्र बच्चों की शिक्षा की नीव है। सरकार ने नीव बनाने का काम आपको सौपा है, इसको पूरे इमानदारी के साथ निभायें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!