Breaking News in Primes

भरवारी दंगल चैंपियन आकाश तिवारी, 40 सेकेंड में पायल ने सुंदरलाल को दी पटखनी

0 21

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: भरवारी दशहरा मेले में आयोजित दंगल में विभिन्न जिलों और राज्यों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए, जबकि कुछ कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।

पहले मुकाबले में टेवा के राजेश पांडेय ने लखनऊ के राजेश को हराया। पुष्पेंद्र गौरा और अभिषेक भेलखा के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। महिला पहलवानों के मुकाबले में प्रतापगढ़ की संध्या और प्रयागराज की प्राची आमने-सामने रहीं। इसमें प्राची ने जीत दर्ज की। चायल के अमरनाथ ने गढ़वा के लक्ष्मण को हराया। अहिरन का पुरवा के राज और प्रयागराज के दिलीप के बीच मुकाबले में दिलीप विजयी रहे। कादीपुर के अरविंद और धर्मेंद्र की कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं, सुल्तान ने दीवारकोतरी के पहलवान को हराकर जीत हासिल की।सबसे रोमांचक मुकाबलों में आदमपुर के सुंदरलाल और राजस्थान की महिला पहलवान पायल की कुश्ती रही। पायल ने महज 40 सेकेंड में सुंदरलाल को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया। द्वितीय चैंपियन मुकाबले में चायल के मोहित ने ओडिशा के प्रशांत को पराजित किया।

 

वहीं, दंगल चैंपियन के खिताबी मुकाबले में बम्हरौली के आकाश तिवारी ने इटावा के जानी को हराकर चैंपियन का खिताब जीता।दंगल का संचालन रामप्रकाश मिश्रा ने किया। रेफरी की भूमिका संतोष केसरवानी उर्फ नागा ने निभाई। इस दौरान दंगल अध्यक्ष अमन शर्मा, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार उर्फ नीतुल चौधरी, हिमांशु केसरवानी, चंचल केसरवानी, सियाराम केसरवानी, वेदप्रकाश डैनी, प्रदीपचौधरी, शांतनु केसरवानी, हर्ष उर्फ गोलू, चंदन सिंह सहित कमेटी के पदाधिकारी, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!