Breaking News in Primes

लोक सेवा आयोग IAS की परीक्षा पास करने वाले साकेत सिंह को जिलाधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर एवं साल ओढ़ाकर किया सम्मानित

0 148

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी:  संघ लोक सेवा आयोग की सर्वोच्च परीक्षा आई0ए0एस0 में अपने दूसरे प्रयास में 665वीं रैंक प्राप्त करने वाले जनपद कौशाम्बी के श्री साकेत सिंह पुत्र श्री राजेश सिंह निवासी ग्राम-कोरीपुर पोस्ट-बैरमपुर जनपद कौशाम्बी को जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा कार्यालय कक्ष में पुष्प गुच्छ देकर एव ंसाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप कौशाम्बी जनपद के नौजवानों के लिए प्रेरणाश्रोत बनकर उभरें है, आपसे और भी लोग सीख प्राप्त करके आगामी इसी तरह की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। जिलाधिकारी ने साकेत सिंह से अपने अनुभव साझा किये एवं साकेत सिंह ने जिलाधिकारी से कैडर सम्बन्धित कई जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने उनका हौंसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कॉमना की। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी के लिए यह गर्व की बात है कि जनपद से 03 अभ्यर्थियों ने आई0ए0एस0 की परीक्षा पास किया है। इससे नौजवानों को प्रेरणा मिलेंगी कि मेहनत कभी खराब नहीं जाती, सफलता आज नहीं तो कल जरूर मिलेंगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!