Breaking News in Primes

कलेक्टर_श्री_गुप्ता_होंगे_पुरस्कृत

स्मार्ट टी.व्ही. के माध्यम से शिक्षा के लिए किया था नवाचार

0 111

कलेक्टर_श्री_गुप्ता_होंगे_पुरस्कृत

 

स्मार्ट टी.व्ही. के माध्यम से शिक्षा के लिए किया था नवाचार

 

राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) वर्ष 2022-23 के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को 1 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जायेगा। मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री अनिल सुचारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने विगत समय में देवास में उनके कार्यकाल के दौरान स्मार्ट टी.व्ही. के माध्यम से शिक्षा के लिए नवाचार किया था जो कि शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्टता पुरस्कार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कुल 14 लोगों को प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार का वितरण भोपाल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जायेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!