Breaking News in Primes

पांच दिवसीय महा रुद्राभिषेक एवं सत्संग संपन्न

0 0

राहुल नायक खंडवा
9529552695

पांच दिवसीय महा रुद्राभिषेक एवं सत्संग संपन्न

हरसूद/खंडवा। खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सड़ीयापानी स्थित रुणिचा धाम आश्रम में श्रावण मास के पावन अवसर पर पांच दिवसीय श्री महा रुद्राभिषेक एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम संत श्री लक्ष्मण चैतन्य बापू जी के कृपा प्राप्त शिष्य संत श्री गोपाल चैतन्य बाबा जी के सानिध्य में संपन्न हुआ साथ ही रुणिचा धाम आश्रम पर रहकर धर्म एवं ज्ञान का प्रचार कर रहे संत श्री ललित चैतन्य महाराज की अहम भूमिका रही


पांच दिनों तक आश्रम में भगवान शिव के महा रुद्राभिषेक के साथ सत्संग एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुंचकर रुद्राभिषेक में सहभागिता की तथा संतों के सानिध्य में सत्संग का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के पंचम दिवस विशेष रूप से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
महा रुद्राभिषेक एवं सत्संग कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़ीयापानी स्थित रुणिचा धाम आश्रम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर धर्म एवं अध्यात्म का लाभ प्राप्त किया और संत श्री गोपाल चैतन्य बाबा जी के सानिध्य में स्वयं को धन्य माना।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में अखिल भारतीय चैतन्य साधक परिवार का पूर्ण सहयोग रहा। साधक परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन के समापन अवसर पर आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने संत श्री गोपाल चैतन्य बाबा जी, अखिल भारतीय चैतन्य साधक परिवार तथा आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!