Breaking News in Primes

नर सेवा ही नारायण सेवा: श्रावण माह में कावड़ियों की सेवा में जुटे प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी के कार्य की चारों ओर प्रशंसा

0 0

दैनिक प्राइम संदेश
संवाददाता चेतन शर्मा खलघाट

नर सेवा ही नारायण सेवा: श्रावण माह में कावड़ियों की सेवा में जुटे प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी के कार्य की चारों ओर प्रशंसा

धार / खलघाट –

श्रावण मास शुरू होते ही आस्था और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में दूर-दराज क्षेत्रों से कावड़ यात्रियों का नर्मदा तट खलघाट पर आना शुरू हो जाता है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर विभिन्न शिवालयों में अर्पित करते हैं।

प्रति सोमवार को तो हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पर पहुंचते हैं, लेकिन श्रावण माह में प्रतिदिन कावड़ यात्रियों का तांता लगा रहता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जाती है। कावड़ यात्रा में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल होते हैं, वहीं प्रतिदिन हजारों वाहन हाईवे से होकर गुजरते हैं।

ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में खलघाट के प्रमुख मार्ग चौराहे पर स्थित यातायात पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी ने अपनी ड्यूटी का निर्वहन बड़ी ही सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव के साथ किया।

पूरे श्रावण माह के दौरान नर्मदा तट से लेकर हाईवे चौराहे तक उन्होंने कावड़ यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। उनकी यही सादगी, विनम्रता और कर्तव्य के प्रति समर्पण ने कावड़ियों का दिल जीत लिया।

विभिन्न क्षेत्रों से आए कावड़ यात्रियों ने प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी के इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि – वास्तव में ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ को उन्होंने चरितार्थ किया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!