Breaking News in Primes

कौशाम्बी तेज रफ़्तार ट्रक ने खड़े डम्फर मे मारी टक्कर, हादसे मे ड्राइवर की मौत खलासी घायल हालत गंभीर

0 22

News By- नितिन केसरवानी

सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन के पास की घटना, राजस्थान से झारखण्ड जा रही थी ट्रक

कौशाम्बी । सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन हाइवे पर‌ बुधवार की सुबह सड़क किनारे खड़े डम्पर में तेज रफ्तार ट्रक घुस गयी। जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गयी। और खलासी घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुँची सैनी कोतवाली पुलिस ने ट्रक में ड्राइवर के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजते हुए घायल खलासी को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया। वहीं घटना के बाद हाइवे पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन हाइवे पर‌ बुधवार की सुबह सड़क किनारे खड़े डम्पर में राजस्थान से माल लोड करके झारखण्ड जा रही तेज रफ्तार ट्रक घुस गयी। इस दुर्घटना में ट्रक चालक  सुखदेव (35) पुत्र जगलाल यादव, निवासी थाना- बबोदार झारखण्ड की मौत हो गयी और खलासी भोला यादव( 50) पुत्र बाबू लाल यादव निवास- कारगालो,थाना – विष्णुगढ़ जिला- हजारी बाग, झारखण्ड घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुँची सैनी कोतवाली पुलिस ने ट्रक में ड्राइवर के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजते हुए घायल खलासी को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया। वहीं घटना के बाद हाइवे पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। फिलहाल पुलिस जेसीबी की मदद से हाईवे पर दुर्घटना ग्रस्त हुए वाहनों को हटवा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!