Breaking News in Primes

प्रयागराज: फर्जी डॉक्टर बनकर हार्ट सर्जरी कर 7 लोगों की जान लेने वाले आरोपी फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

0 36

News By- नितिन केसरवानी

ओमेक्स टावर ए 511 नंबर खुला, आरोपित फर्जी कातिल डॉक्टर गिरफ्तार

प्रयागराज जिले के औद्योगिक क्षेत्र इलाके से सोमवार को मध्य प्रदेश की दमोह पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज/दमोह  :  फर्जी डॉक्टर बनकर हार्ट की सर्जरी कर 7 लोगों की जान लेने वाले आरोपी फर्जी डॉक्टर को मध्य प्रदेश के दमोह पुलिस ने प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट के टावर ए कमरा नंबर 511 से सोमवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर रवाना हो गए। बता दें कि मध्य प्रदेश के दमोह जिले में निजी मिशनरी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर बनकर कई लोगों की हार्ट की सर्जरी कर डाला था। जिससे एक-एक कर सात लोगों की मौत हो गई थी।

आरोपी फर्जी डॉक्टर ने खुद को ब्रिटेन का एक प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एन जोन केम बताकर वहां पर नौकरी हासिल कर ली थी। घटना की जानकारी पर वहां के कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी सख्त हो गया था। बताते हैं कि आरोपी को सोमवार दोपहर बाद मध्य प्रदेश की दमोह शहर से संबंधित थाने की पुलिस औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट में पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिए। बताते हैं कि वह बीते अगस्त माह से उक्त अपार्टमेंट में छुपकर अकेले रह रहा था।  आरोपी के पास कई फर्जी आईडी भी बरामद किया गया है। आरोपी का उर्फ नाम नरेंद्र यादव बताया जा रहा है। स्थाई पते अब तक जानकारी नहीं हो पाई है। जबकि उसके कुछ परिवार के सदस्य बताते हैं कि प्रयागराज शहर में किराए पर रहते हैं हालांकि कई तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

बता दें कि 4 अप्रैल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मिशनरी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव द्वारा हार्ट सर्जरी की गई जिसमें 7 मरीजों की मौत हो गई. इस पोस्ट के बाद से दामोह पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश में जुट गई. उसके प्रयागराज में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया. औद्योगिक थाना प्रभारी कुशल कुमार तिवारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस के साथ आरोपी फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया. मध्य प्रदेश पुलिस उसे अपने साथ ले गई|

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!