Breaking News in Primes

कौशाम्बी: ससुर की गोली के घायल दामाद की इलाज के दौरान हुई मौत

0 45

News By – नितिन केसरवानी

कौशाम्बी। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के ऐगवां गांव में चार दिन पहले ससुर की गोली से जख्मी युवक की रविवार सुबह प्रयागराज के एसआरएन में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक
ऐगवां निवासी अंजनी प्रसाद का बेटा सूरज तिवारी (26) ने पड़ोस में रहने वाले दूर के रिश्तेदार कामता तिवारी की बेटी प्रियंका से भाग कर छत्तीसगढ़ के रायपुर में शादी कर ली थी। सूरज तिवारी वहीं पर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। और दोनों पति पत्नी की तरह गृहस्त जीवन व्यतीत कर रहे थे इसी दोनों के सहर्श se3 एक बेटे को जन्म दिया। इस वक्त वह पांच साल का है। पिता अंजनी ने बताया कि पांच साल बाद बेटा सूरज होली मनाने और अपनी मां से मिलने आया था। माहौल को देखते हुए नौ मार्च से वह कौशाम्बी आकर रिश्तेदारों के यहां ठहरा था 12 मार्च की शाम वह अपनी मां से मिलने गांव पहुंचा इसकी भनक लगते ही कामता ने घर से लाइसेंसी बंदूक निकाली और अपने दरवाजे पर बैठे सूरज तिवारी पर फायर कर दिया। पेट में गोली धंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज एसआरएन प्रयागराज में चल रहा था।

क्या कहते है थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा घटना के तुरन्त बाद ही दर्ज किया जा चुका है। आरोपी की तलाश की जा रही है।जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
रविवार शाम वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को अपने साथ ले गए। शव के घर पहुँचते ही। मृतक की पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है।

भाई का आरोप है की सूरज की हत्या में मां भी है शामिल

कौशाम्बी के सरायअकिल थाने के ऐगवां निवासी अंजनी तिवारी के चार बेटे व एक बेटी के बीच में सूरज तिवारी (26) उनका दूसरे नंबर का बेटा था। बड़े भाई नीरज तिवारी का आरोप है कि छोटे भाई की हत्या में उसकी मां भी शामिल है। वह आरोपी के साथ रहती है। साजिश के तहत भाई सूरज को घर बुलाया था।नीरज ने बताया कि उसकी मां 15 साल पहले हत्यारे कामता प्रसाद के साथ रहने लगी थी। इसी वजह से उनके पिता की मानसिक स्थित खराब हो गई है।

मां के जाने के बाद वह अपने दो भाई और एक बहन को लेकर छत्तीसगढ़ में रहने लगा। पिता घर पर अकेले रहते थे।करीब आठ साल पहले उसके भाई सूरज ने कामता प्रसाद तिवारी की बेटी प्रियंका के साथ प्रेम विवाह किया था।कामता प्रेम विवाह के खिलाफ था। आए दिन उन दोनों को जान से मारने की धमकी देता था। इस डर से भाई घर नही आता था। प्रियंका को एक बेटा हुआ तो भी वह पिता के डर से गांव नहीं आई थी। इस बार होली पर आया तो रिश्तेदारों के यहां रुका हुआ था ।
आरोप है कि उसकी मां ने बुधवार शाम को साजिश के तहत सूरज को कमता के घर पर बुलाया था। वह मां के पैर छू कर उठा ही था कि कामता ने गोली मार दी। बेटे सूरज की हत्या का मुकदमा उसकी मां ने दर्ज करवाया है।
बहुत समझाया नहीं मानी मां
अंजनी के बड़े बेटे नीरज ने बताया कि आरोपी कामता प्रसाद रिश्ते में उसका चाचा लगता है। बेटों ने कई बार अपनी मां और कामता प्रसाद दोनों को लोकलाज इज्जत का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!