Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री से मिली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम, जीत के लिए मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

0 31

News By- नितिन केसरवानी

लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के रोमांचक मुकाबलों से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम ने सोमवार को टीम ओनर संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी आईपीएल सीजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने बीते वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और यह टीम प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सीजन में भी सभी खिलाड़ी अपने खेल कौशल से आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज खेल के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है। राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं, जिससे प्रदेश के युवा खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे संघर्ष, अनुशासन और खेलभावना के साथ खेलें और युवाओं के लिए प्रेरणा बनें। उन्होंने विश्वास जताया कि लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेगी और फाइनल में जीत दर्ज करेगी। भेंट के दौरान एलएसजी टीम ने उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।


इन्होंने की मुख्यमंत्री से भेंट। इस मुलाकात में टीम के कप्तान ऋषभ पंत (कप्तान) आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, एचआर सुहास, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, सिद्धार्थ एम, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, रवि विश्नोई, शार्दूल ठाकुर, शिवम मावी, डेविड मिलर, एडन मार्करम, मैथ्यू पॉल, निकोलस पूरन, शामर माल्वर्न की उपस्थिति रही। साथ ही कोचिंग स्टाफ से मेंटॉर ज़हीर खान, जस्टिन लैंगर, विजय दहिया, लांस क्लूजनर की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान एलएसजी के सीओओ विनय चोपड़ा और टीम मैनेजर सौम्यदीप आदि की मौजूदगी भी रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!