Breaking News in Primes

Breaking News: 15 सौ रुपए में बिक गया क्लार्क, घूस लेते गिरफ्तार 

बड़ी कार्यवाही : लोकायुक्त पुलिस ने क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

0 343

Breaking News: 15 सौ रुपए में बिक गया क्लार्क, घूस लेते गिरफ्तार

 

बड़ी कार्यवाही : लोकायुक्त पुलिस ने क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

 

सागर । लोकायुक्त पुलिस सागर ने जिला कोषालय में पदस्थ एक क्लर्क को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एरियर्स का भुगतान कराने के एवज में मांगी गई थी।

 

चपरासी से मांगी थी रिश्वत

 

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आवेदक धनीराम बांगर (निवासी पुरब्याऊ, टौरी गणेश घाट के आगे, तुलसी होटल के सामने, सागर) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जिला कोषालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रामजी कोरी द्वारा एरियर्स के लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। चपरासी ने पत्नी के इलाज के लिए एरियर्स निकाले थे, लेकिन क्लर्क ने इसके बदले पैसे की मांग की।

 

लोकायुक्त की कार्रवाई

 

शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को जिला कोषालय कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया और 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!