Breaking News in Primes

लव जिहाद: नाबालिक दलित बालिका के साथ मस्जिद में निकाह

0 44

News By – नितिन केसरवानी

*मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव का, आरोपी गिरफ्तार*

*कौशाम्बी* । विद्यालय की लिए निकली बालिका का अपहरण करने के बाद मस्जिद में निकाह कराया गया। मामले में पीड़ित अनुसूचित परिवार ने जब स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत किया तो दबंग परिवार ने दलित को बेघर करने की धमकी दिया बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कठोर कार्रवाई की मांग की है। पश्चिम शरीरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को बालिका समेत दबोच लिया है।

मामले में शिकायत करते हुए पीड़ित मोहनलाल पुत्र स्वर्गीय मक्खन निवासी गोराजू थाना पश्चिम शरीरा ने बताया कि पुत्री रिंकू देवी दिनांक 15 फरवरी 2025 को सुबह लगभग 11:00 बजे घर से विद्यालय के लिए निकली थी तभी बकरगंज गांव का रहने वाला रहमान अली पुत्र वाजिद अली ने रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दिया गया था। 18 फरवरी की शाम लगभग 8:00 बजे इनका पिता वाजिद अली, मोहम्मद अली, राशिद अली, मोहम्मद तोंडवा के साथ अन्य 10 12 अज्ञात लोग आए और धमकी दिया बताया कि इन्होंने मेरी बेटी को मस्जिद में ले जाकर उसे मुसलमान बना दिया गया है और यह लोग अब मेरी बेटी को वापस नहीं कर रहे हैं। यह लोग लगातार मुझे वा मेरे परिवार को धमकी दे रहे हैं जिसके चलते मेरा पूरा परिवार सहमा हुआ है। हम सभी को अपनी बेटी के सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय थानाध्यक्ष को लिखकर कठोर कार्रवाई के लिए आदेशित किया है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!