Breaking News in Primes

पटना नगर पंचायत: 15 वार्डों में 4,298 मतदाता

0 118

पटना नगर पंचायत: 15 वार्डों में 4,298 मतदाता

 

*पुरूष की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक*

 

*11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को निकलेगा परिणाम*

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

कोरिया जिला बैकुंठपुर के एकमात्र नगरीय निकाय पटना नगर पंचायत में आगामी 11 फरवरी 2025 को चुनाव संपन्न होंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। पटना नगर पंचायत में कुल 4,298 मतदाता ईवीएम के माध्यम से 15 वार्डों के लिए मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 2,099 और महिला मतदाता 2,199 हैं, यहाँ महिला मतदाताओं की संख्या पुरूष मतदातओं से अधिक है, जबकि तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या निरंक है।

 

*समय सारणी*

रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आज से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो 28 जनवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे तक चलेगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 29 जनवरी को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित है। मतगणना और परिणाम घोषणा 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से होगी।

 

*चुनाव से जुड़ी मुख्य बातें*

पटना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 1 और वार्ड पार्षद के 15 पदों के लिए चुनाव होगा। निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने से पहले अलग बैंक खाता खोलना अनिवार्य होगा।

 

निर्वाचन व्यय सीमा अध्यक्ष पद के लिए 6 लाख रुपये और वार्ड पार्षद पद के लिए 1 लाख तय की गई है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 10,000 रुपए और वार्ड पार्षद के लिए 1,000 रुपए निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों के लिए यह राशि आधी होगी।

 

*वार्डों के नाम और मतदाता विवरण*

नगर पंचायत के 15 वार्डों में भगत सिंह, मदन मोहन मालवीय, लोकमान्य तिलक, लाल बहादुर शास्त्री, संत रविदास, चंद्रशेखर आजाद, शहीद वीर नारायण, स्वामी विवेकानंद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, रानी लक्ष्मीबाई, रविंद्र नाथ टैगोर, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. अब्दुल कलाम, डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड शामिल हैं।

 

नगर पंचायत क्षेत्र के 4,298 मतदाता 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे। मतगणना 15 फरवरी को होगी, जिसके साथ नगर पंचायत का नया नेतृत्व तय होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!