Breaking News in Primes

10 साल बाद भी रहस्य बरकरार, अब 239 यात्रियों के साथ गायब हुए MH370 विमान की तलाश फिर से शुरू

0 6

कुआलालंपुर
मलेशियाई सरकार ने अमेरिकी कंपनी ओशन इंफिनिटी के साथ ‘नो फाइंड, नो फी’ मॉडल पर एक नई डील को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस समझौते के तहत, 2025 में दक्षिणी हिंद महासागर के 15,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विमान की फिर से तलाश शुरू की जाएगी। यह जानकारी मलेशिया के परिवहन मंत्री एंथनी लोक ने शुक्रवार को दी।

कैबिनेट ने दी मंजूरी
मंत्री एंथनी लोक ने बताया कि इस योजना को कैबिनेट ने पिछले हफ्ते मंजूरी दी है। यह खोज नवीनतम विशेषज्ञ विश्लेषण और डेटा के आधार पर की जाएगी। लोक ने कहा “ओशन इंफिनिटी का प्रस्ताव भरोसेमंद है।”  

MH370: 10 साल बाद भी रहस्य बरकरार
मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट MH370, जो 239 यात्रियों के साथ 8 मार्च 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जा रही थी, टेकऑफ के कुछ देर बाद रडार से गायब हो गई थी। सैटेलाइट डेटा से संकेत मिले कि विमान अपने तय रूट से भटककर दक्षिणी हिंद महासागर की ओर चला गया और वहीं दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पिछले बहु-राष्ट्रीय खोज अभियानों के बावजूद विमान का कोई ठोस सुराग नहीं मिला। हालांकि, बाद में पूर्वी अफ्रीका और हिंद महासागर के कुछ द्वीपों पर मलबा मिला था। 2018 में ओशन इंफिनिटी द्वारा की गई निजी खोज भी नाकाम रही थी।

नए समझौते की शर्तें
नए समझौते के तहत, ओशन इंफिनिटी को केवल तब भुगतान किया जाएगा, जब विमान का महत्वपूर्ण मलबा मिलेगा। कंपनी को $70 मिलियन का भुगतान सफलता मिलने पर ही किया जाएगा। यह डील 2025 की शुरुआत तक पूरी तरह तय हो जाएगी। ओशन इंफिनिटी ने बताया कि खोज का आदर्श समय जनवरी से अप्रैल के बीच है।

परिवारों के लिए उम्मीद
मंत्री लोक ने कहा, “यह निर्णय सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह MH370 यात्रियों के परिवारों को closure देने के लिए प्रयासरत है।”

बेहतर तकनीक के साथ कंपनी तैयार
ओशन इंफिनिटी के सीईओ ओलिवर प्लंकेट ने बताया कि कंपनी ने 2018 के बाद से अपनी तकनीक में काफी सुधार किया है। विशेषज्ञों के साथ मिलकर संभावित क्रैश साइट को सटीकता से चिन्हित करने के लिए डेटा को परिष्कृत किया जा रहा है। इस नई खोज अभियान से MH370 के रहस्य को सुलझाने और परिवारों को closure मिलने की उम्मीदें फिर से जागी हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!