सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में 9 कन्या देवियों का पूजन कर गरबा महोत्सव की धूम
(डांडियों की खनक और भजनों की गूंज से भक्तिमय हुआ माहौल )
घोड़ाडोंगरी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में नवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार दोपहर पश्चात मां दुर्गा के नौ रूपो में विराजमान कन्याओं का पूजन कर भव्य गरबा और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया । विद्यालय के छात्र/ छात्राए पारंपरिक गुजराती, राजस्थानी चनिया चोली ,कुर्ती -धोती में सज धज कर तैयार हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत माता अम्बे के 9 रूपो में विराजमान कन्याओं की आरती और वंदना से हुई इसके बाद गुजराती लोकगीतों और बॉलीवुड के प्रसिद्ध गरबा गीतों पर छात्रों ने घेरा बनाकर शानदार गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया । पूरा शाला परिसर तालियां और डंडियों की खनक से गूंज उठा । स्कूल प्रांगण को रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं रंगोली से सजाया गया पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया ।


सांदीपनि विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में एक से बढ़कर एक शानदार गरबा डांडिया की प्रस्तुति दी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष नवरात्र में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु दोपहर पश्चात गरबा -डांडिया का आयोजन किया जाता है जिससे बच्चें भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व को जान सके ।छात्राएं जान्हवी,कीर्ति, रितिका ने बताया कि शिक्षण कार्य के साथ साथ हमारे विद्यालय में हर एक्टिविटी कराई जाती है जहाँ आज गरबा,डांडिया सहित 9 कन्या देवियों का पूजन में सभी छात्रों एवं विद्यालय परिवार ने हिस्सा लिया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षको का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।