Breaking News in Primes

पत्रकारों ने मुकेश चंद्राकर की श्रद्धांजलि सभा में की हत्यारों को फाँसी देने की मांग

0 355

किरंदुल पत्रकारों ने मुकेश चंद्राकर की श्रद्धांजलि सभा में की हत्यारों को फाँसी देने की मांग

 

किरंदुल: विगत दिनों बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश चंद्राकर द्वारा एक ठेकेदार कि भ्रष्टाचार को उजागर करने पर ठेकेदार द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या कर दी गई इस घटना से सभी पत्रकार शोकाकुल एवं आक्रोशित है । छत्तीसगढ़ के सभी पत्रकार एक और में हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं इसी तारतम में लौह नगरी किरंदुल में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला कई दंतेवाड़ा के आह्वान पर बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश चंद्राकर के साथ बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जांबाज 8 शहीदों एवं मृतक ड्राइवर के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें नगर के सभी पत्रकार संगठनों ने उपस्थित होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
किरंदुल नगर के बस स्टैंड चौक में आज प्रातः 11:00 बजे श्रमजीवी पत्रकार संघ के आह्वान पर श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ो लोग उपस्थित हुए। जिसमें बीजापुर नक्सली घटना में शहीद सिपाहियों एवं बीजापुर के जांबाज पत्रकार मुकेश चंद्राकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उसके हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की गई। तथा बस स्टैंड चौक में ही सभी पत्रकारों ने हत्यारे सुरेश चंद्राकर के पुतले को फांसी पर लटका कर उसे जल्द से जल्द फांसी देने की नारे लगाए गए। श्रद्धांजलि सभा में श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथ नगर के अन्य पत्रकार संघ प्रेस क्लब किरंदुल, संविधान की कलम, बैलाडीला प्रेस क्लब जे सभी पत्रकार एक मंच में एक सुर में हत्यारे को फाँसी देने की मांग की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला ईकाई दंतेवाड़ा के अध्यक्ष आज़ाद सक्सेना, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विप्लव मल्लिक, संविधान की कलम के अध्यक्ष किशोर राम टेके, बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना, के साथ पत्रकार साथी रामकृष्ण बैरागी, एस एच अज़हर, अरुण शर्मा, रवि दुर्गा, किशोर जाल, शेखर दत्ता, रवि सरकार, हेमंत साहू, शेख आज़ाद, बनमाली आदि सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!