Breaking News in Primes

वन्य प्राणी सप्ताह के तहत खेडी में मानव–वन्यजीव संघर्ष को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

0 14

लोकेशन धामनोद

सवाददाता मोनु पटेल

 

वन्य प्राणी सप्ताह के तहत खेडी में मानव–वन्यजीव संघर्ष को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

 

धामनोद। वन्य प्राणी सप्ताह 2026 के अंतर्गत धार वन मंडल के धामनोद वन परिक्षेत्र द्वारा ग्राम खेडी में मानव–वन्यजीव संघर्ष के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर ग्राम खेडी के सरपंच, ग्राम वन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, ग्रामीणजन, शासकीय विद्यालय खेडी के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं तथा धामनोद वन परिक्षेत्र का स्टाफ मौजूद रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को मानव–वन्यजीव संघर्ष पर आधारित जागरूकता डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इसके बाद मानव–वन्यजीव संघर्ष के प्रमुख कारणों, बचाव एवं प्रबंधन के उपायों तथा वन विभाग और स्थानीय समुदाय की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए वन्यजीवों से जुड़े अपने प्रश्न एवं अनुभव साझा किए। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वन्यजीवों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।

 

साथ ही ग्रामीणों से कहा गया कि वन्यजीवों से संबंधित किसी भी संघर्ष अथवा आपात स्थिति में स्वयं जोखिम न लेते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण तथा मानव–वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!