Breaking News in Primes

कसरावद नगर में श्रीमद देवी भागवत कथा की हुई शुरुआत,नगर में निकली भव्य कलश यात्रा  

0 114

कसरावद नगर में श्रीमद देवी भागवत कथा की हुई शुरुआत,नगर में निकली भव्य कलश यात्रा

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

शुक्रवार को कसरावद नगर में भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय देवी भागवत कथा की शुरुआत हुई। सुबह कलश यात्रा मंडलोई चौक से प्रारंभ हुई। बैंड बाजों के साथ निकली कलश यात्रा में सबसे आगे मुख्य यजमान प्रकाशचंद मंडलोई सपत्नीक सिर पर श्रीमद देवी भागवत लेकर चल रहे थे। वही इनके पीछे सिर पर कलश धारण कर बालिकाएं एवं महिलाएं चल रही थी। शोभायात्रा में भगवताचार्य मीरा बैन भट्ट बग्घी में सवार होकर चल रही थी। शोभायात्रा मंडलोई चौक से प्रारंभ होकर श्रीराम मंदिर चौक, शनि चौपाटी, शिवाजी मार्ग, विजय स्तंभ चौक, इंदौर रोड होते हुए कथास्थल विश्वास जिनिंग परिसर पहुंची। नगरवासियों ने शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कलश यात्रा के पश्चात व्यास पीठ पर श्रीमद देवी भागवत को विराजमान कर पूजन एवं आरती की। इसके पश्चात कथा की शुरुआत हुई। कथा के पहले दिन कथा वाचक मीराबेन भट्ट ने महात्मय कथा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि मां शक्ति स्वरूपा हैं, भगवान ब्रह्म, विष्णु एवं महेश भी मां की आराधना करते हैं। कहा कि श्रवण भक्ति सबसे बड़ी भक्ति होती हे।कथा में तीन चार घंटे बैठकर सुनना भी प्रभु भक्ति है। यह समय हमारे पुण्य कार्य में जमा होता हे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!