Breaking News in Primes

कसरावद मंडी में 7 जनवरी से 10 जनवरी तक जगह अभाव के चलते सीसीआई नहीं करेगी कपास की खरीदी,मंडी ने जारी की सूचना

0 116

कसरावद मंडी में 7 जनवरी से 10 जनवरी तक जगह अभाव के चलते सीसीआई नहीं करेगी कपास की खरीदी,मंडी ने जारी की सूचना

राजू पटेल कसरावद
(खरगोन)

खरगोन जिले की कृषि उपज मंडी कसरावद ने शुक्रवार को मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि दिनांक 7 जनवरी से 10 जनवरी तक भारतीय कपास निगम(सीसीआई) द्वारा कसरावद की खरीदी बंद रहेगी,मंडी सचिव ने बताया कि कॉटन सिलेक्टर कन्हैयालल बघेल के द्वारा मण्डी कार्यालय को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि एसएमओ इन्डस्ट्रीज कसरावद एवं बायो इण्डिया कसरावद दोनो जिनिंग फैक्ट्रियो में कपास डालने की जगह नही हैं जिनिंग परिसर में कपास अत्यधिक मात्रा में एवं काकड़ा भी अत्यधिक मात्रा में संग्रहित होने से कपास डालने की जगह नही हैं उक्त समस्या को देखते हुए खरीदी नहीं,
अतः किसान भाई उक्त समय अवधि में मण्डी परिसर में कपास विक्रय हेतु नही लावे,उन्होंने बताया कि कपास उपज बिक्री को लेकर किसान बंधु किसी तरह से परेशान न हो,भारतीय कपास निगम(सीसीआई) की खरीदी मार्च माह तक चलेगी । वहीं सोयाबीन समर्थन मुल्य खरीदी के लिये कुल 560 कृषको ने पंजीयन करवाया था जिसमे से 472 किसानो के द्वारा 6751 क्विंटल सोयाबीन समर्थन मुल्य पर बैचा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!