Breaking News in Primes

कसरावद में आनंद अल्पविराम कार्यशाला का हुआ आयोजन

0 201

कसरावद में आनंद अल्पविराम कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

भौतिक संसाधनों का तनाव एवं अनावश्यक विचारों का बोझ घर नहीं ले जावें, जीवन को आनंद मय जीयें- कसरावद सीईओ डॉ. अंसारी

 

 

राजू पटेल कसरावद

 

मप्र राज्य आनंद संस्थान द्वारा 27 दिसंबर को एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय आनंद अल्पविराम कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत सभागार कसरावद में किया। कार्यशाला में कसरावद जनपद सीईओ डॉ. रीमा अंसान ने अवपे विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भौतिक संसाधनों का तनाव एवं अनावश्यक विचारों का बोझ घर नहीं ले जावें जीवन को आनंद मय जीयें। सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित प्रेरणा गीत से किया।

जिला समन्वयक केबी मंसारे ने आनंद संस्थान का परिचय दिया। सत्र शुरूआत में स्वयं के आनंद और तनाव मुक्त जीवन जीने तथा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए विधियों से परिचित कराया। कार्यशाला में रिश्ते सत्र लिया। शांत समय से स्वयं अनुभव कराया गया। प्रेरक वीडियो फिल्म दिखाई और ताली की मनोरंजक गतिविधियां कराई। प्रतिभागियां ने मेहसूस किया कि मानव में अहं, नफरत, लालच, बुराई, जलन की भावना, क्रोध से जीवन तनाव में रहता है। खुद का खुद से संपर्क करें। प्रतिभगियों ने कहा एक अलग प्रकार की कार्यशाला रही। ऐसी कार्यशाला की समय समय पर जरूरत महसूस की। विभागों के साहठ कर्मचारी शामिल रहें। प्रतिभागियां ने कहा प्रति माह हमें ऐसी कार्यशाला की जरूरत है। मास्टर ट्रैनर गणेश कानडे ने जीवन का लेखा जोखा सत्र लिया। प्रतिभिगियों को समापन पर प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर पीसीओ भारतसिह दसौंधी, पायल नामदे, दुर्गा कर्मा, रामचंद्र पाटीदार, संगीता सांवले, रमेश चक्रवर्ती का सहयोग रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!