Breaking News in Primes

छ:ग सामाजिक अंकेक्षण इकाई रायपुर के नियमों का उड़ाया जा रहा है धज्जिया

0 183

छ:ग सामाजिक अंकेक्षण इकाई रायपुर के नियमों का उड़ाया जा रहा है धज्जिया

 

पंचायत में ग्राम सभा होने का कराया मुनादी, ग्रामीण बैठे रहे इंतजार में, नहीं पहुंचे अधिकारी

 

 

रायगढ़ :- शासन के महत्व पूर्ण योजना मनरेगा महात्मा गाँधी रास्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कार्यों का अंकेक्षण ब्लॉक आडिटर उपेंद्र गुप्ता व उनकी टीम द्वारा ग्राम पंचायत पूसल्दा जनपद पंचायत घरघोड़ा जिला रायगढ़ में किया जा रहा है यंही अंकेक्षण के नियमों को दरकिनारे करते हुए ऑडिटर और उनके टीम अकेले अकेले ही कार्य स्थल का निरिक्षण करते हुए दिखाई दें रहे है । ग्राम पंचायत के भ्रमण पश्चात यंहा ऑडिटरों द्वारा, नियमों को दरकिनारे करते हुए जैसे दीवाल लेखन, जॉबकार्ड निरिक्षण, पासबुक जाँच, मजदूर सत्यापन, कार्य स्थल निरिक्षण, सामूहिक चर्चा, कार्य सूची कि जानकारी, देना होता है परन्तु यंहा ऑडिटरो द्वारा सिर्फ और सिर्फ फोटो के लिए ही भर्मण किया गया है ।

 

*ग्रामीण ढूंढते रहे ग्राम सभा स्थल*

 

गुरुवार सुबह गांव में पंचायत द्वारा मुनादी कराया गया कि पंचायत भवन में मनरेगा के तहत संपादित हुए कार्यों का आय व्यय की पारदर्शिता हेतु ग्रामीणों के सक्षम ग्राम सभा का आयोजन रखा गया था पर ग्रामीण समय पर एक बजे पंचायत भवन पहुंच गए पर ना तो पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक ग्राम पंचायत भवन पहुंचे ना ही सामाजिक अंकेक्षण अधिकारी, जिससे ग्रामीण दो घंटे पंचायत भवन में कर्मचारियों का इंतजार कर अपने घर वापस चले गए।

 

*जिस जगह नहीं था ग्राम सभा वहां बैठे दिखे आडिटर*

 

आडिटर ग्रामीणों को पंचायत भवन में बुलाकर खुद गांव के अंदर बैठे रहे जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि हमलोगों को पंचायत में बुलाकर ये खुद गांव में बैठे है और ग्राम सभा नहीं कर रहे है जिससे ये लग रहा जिम्मेदार ग्रामीणों के सामने पंचायत के कार्यों का पारदर्शिता ही नहीं करना चाहते।

 

*ग्राम सभा किया गया स्थगति*

 

ग्राम के सरपंच और सचिव द्वारा पंचायत में नहीं पहुंचने पर ब्लॉक सामाजिक अंकेक्षण प्रदाता उपेंद्र गुप्ता द्वारा ग्रामीणों को ग्राम के मंदिर चौक में बुलाकर ग्राम सभा को स्थगन करने की बात कही।

 

उपेंद्र गुप्ता ( आडिटर ) :- गांव के सरपंच और सचिव की अनुपस्थित में ग्राम सभा को स्थगित किया गया है, वही अगला ग्राम सभा जनपद सचिव ही बता पाएंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!