Breaking News in Primes

मध्य प्रदेश में 4 मौसम प्रणालियों का असर, सोमवार से कड़ाके की ठंड

0 386

*मध्य प्रदेश में 4 मौसम प्रणालियों का असर, सोमवार से कड़ाके की ठंड*

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ प्रदेश में कुछ नमी आ रही है। इस वजह से पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं। इस वजह से रात के तापमान में मामूली बढ़त भी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से सोमवार से न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। हालांकि जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कही आंशिक बादल बने रह सकते हैं।

 

*तापमान गिर रहा*

 

रविवार को प्रदेश में सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ में दर्ज किया गया। टीकमगढ़ सहित तीन शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। पाकिस्तान पर भी एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है।

 

*कहीं-कहीं आंशिक बादल*

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ कुछ नमी आने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना रहने के कारण सोमवार से न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!