Breaking News in Primes

किस करने से मना करने पर सहकर्मी को उतारा मौत के घाट, 8 दिन पहले ही हुई थी शादी

0 72

ब्राजीलिया
ब्राजील में एक शख्स ने अपनी सहकर्मी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। महिला ने कथित तौर पर उसे किस करने से इनकार कर दिया था। केयरगिवर का काम करने वाली चार बच्चों की मां की शादी इस दर्दनाक घटना से आठ दिन पहले ही हुई थी। स्थानीय मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें संदिग्ध ने का कबूल किया है कि उसने 38 वर्षीय महिला की हत्या इसीलिए की क्योंकि उसने उसे किस करने से इनकार कर दिया था और उसे थप्पड़ मारा था।

g1 के मुताबिक महिला की बॉडी उसके घर के नजदीक ही एक प्रॉपर्टी में मिली जहां वह काम करती थी। कथित तौर पर उसके सहकर्मी मार्सेलो जूनियर बैस्टोस सैंटोस ने उसे चूमने की कोशिश की। हालांकि महिला ने मना कर दिया और उसे थप्पड़ भी मार कर दूर करने की कोशिश की। इसके बाद शख्स ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने कथित तौर पर महिला के हाथ को बांधने के लिए डायपर टेप का इस्तेमाल किया और उसकी मौत के बाद उसके शव को एक खाली जगह में फेंक दिया।

पड़ोसी से मांगा था फावड़ा

महिला का शव उसकी हत्या के एक दिन बाद मिला। पुलिस को बैस्टोस सैंटोस पर तब शक हुआ जब उन्हें पता चला कि उसने हत्या के दिन एक पड़ोसी से फावड़ा मांगा था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से उसकी पहचान की।
महिला के पति ने क्या कहा

महिला के पति ने कहा है कि उसकी मौत के बाद अब उनके जीवन में कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा, “वह मेरी जिंदगी थी। सिंटिया एक बेहतरीन शख्सियत थी। एक साथी जिसे मैं अपने जीवन में कई सालों से चाहता था। वह ईमानदार थी।” पति ने बताया कि कैसे उन्होंने उसकी मौत से कुछ दिन पहले ही शादी करने का फैसला किया। वह चार बच्चों की मां थी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!