Breaking News in Primes

प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवाहित हुई दुर्गा मूर्ति।

0 399

प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवाहित हुई दुर्गा मूर्ति।

 

सीधी/मझौली

 

दुर्गा मूर्ति विसर्जन का सिलसिला 12 अक्टूबर से ही चालू कर दिया गया था जहां आज दूसरे दिन 13अक्टूबर तक क्षेत्र में विराजमान हजारों दुर्गा मूर्ति क्षेत्र की विभिन्न नदियों पश्चिम में बनास नदी के काठ बगला घाट,छुही महान नदी, गजरी बांध, मझौली नगर क्षेत्र के महान नदी, के साथ अन्य छोटी-छोटी नदियों में तो पूर्व के

गोपद नदी, टिकरी नदी, सेहरा नदी,सेहडा बांध व क्षेत्र में प्रवाहित अन्य नदियों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवाहित की गई जहां पर राजस्व विभाग व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी समुचित व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे वही मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टीम डॉक्टर राकेश तिवारी के नेतृत्व में एंबुलेंस के माध्यम से दुर्गा मूर्ति प्रवाहित स्थलों पर चक्कर लगाती रही।

बताते चले की नवरात्रि पर्व पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था को जिला रखते हुए पर्व प्रारंभ दिवस के एक दिन पूर्व मझौली थाना प्रांगण में एसडीएम मझौली आरती त्रिपाठी ,व पुलिस अनु विभागीय अधिकारी कुसमी मझौली सुश्री रोशनी सिंह की विशेष उपस्थिति में थाना प्रभारी के अवकाश में रहने पर प्रभारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक केदार परोहा के नेतृत्व में आयोजित की जाकर सभी दुर्गा उत्सव समितियां को शासन की गाइडलाइन अनुसार त्योहार मनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया था। तथा हाल ही में मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई में पहुंच मझौली थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक सिंह बघेल शामिल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आर पी त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारियों से दुर्गा मूर्ति विसर्जित करने वाले स्थलों में समुचित व्यवस्था बनाए जाने को लेकर चर्चा किया गया था। एसडीएम मझौली तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के द्वारा विसर्जित घाटों में समुचित व्यवस्थाएं की गई थी जहां पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में स्थापित हजारों दुर्गा मूर्ति प्रवाहित की गई। संपूर्ण चयनित विसर्जित घाटों पर एक ओर जहां अधिकारियों कर्मचारियों को व्यवस्था के तौर पर तैनात किया गया था वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी साथ ही एसडीएम मझौली व थाना प्रभारी मझौली सहित खंड स्तर के अधिकारी विभिन्न घाटों में पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के सक्रियता के कारण एकाध घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो खबर लिखे जाने तक कोई अप्रिय घटित होने की खबर नहीं है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!