Breaking News in Primes

ईरानी ट्रॉफी का खिताब मुम्बई ने 27 साल बाद जीता

0 54

लखनऊ.
ईरानी कप 2024 का मैच मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया। ये मुकाबला ड्रॉ रहा। लेकिन पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मुंबई की टीम ईरानी कप 2024 का खिताब जीतने में सफल रही है। मुंबई ने पहली पारी में कुल 537 रन बनाए थे। तब सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाया और अजिंक्य रहाणे ने बेहतरीन पारी खेली थी। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 416 रनों पर सिमट गई। इस तरह से मुंबई को 121 रनों की बढ़त मिली, जो जीत में अहम साबित हुई। इसके बाद मुंबई ने दूसरी पारी 329 रन बनाकर घोषित की।

सरफराज खान ने लगाया दोहरा शतक
मुंबई के लिए पहली पारी में सरफराज खान सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने मैच में 286 गेंदों में 222 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 97 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 64 रन और तनुष कोटियन ने 64 रन बनाए। इन खिलाड़ियों की शानदार पारी की वजह से ही मुंबई की टीम ने पहली पारी में 537 रन बनाए। जबकि मुंबई की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। जब पृथ्वी शॉ और आयुष महात्त्रे जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक तमोरे भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। सरफराज ने दोहरा शतक लगाकर मुंबई की मैच में वापसी करवाई। वह एक छोर पर टिके रहे और रन बनाना जारी रखा।

अभिमन्यु ईश्वरन का शतक गया बेकार
पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिमन्यु ईश्वरन ने 191 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल था। ध्रुव जुरेल ने 93 रनों की पारी खेली। टीम में वापसी की उम्मीदें लगाए बैठे ईशान किशन सिर्फ 38 रन ही बना सके। रेस्ट ऑफ इंडिया के बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से वह 416 रन ही बना सकी। पहली पारी में पिछड़ने के बाद ही रेस्ट ऑफ इंडिया की हार लगभग तय हो चुकी थी।

27 साल बाद मुंबई ने जीता ईरानी कप
मुंबई के लिए दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने 76 रन बनाए। दूसरी पारी में सबसे बड़ी लाइमलाइट तनुष कोटियन ने शतक लगाकर चुराई। उन्होंने 150 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। उनके अलावा मोहित अवस्थी ने 51 रनों का योगदान दिया। मुंबई ने अपनी दूसरी पारी 329 रन बनाकर घोषित की थी। मुंबई की टीम ने 27 साल बाद ईरानी कप जीता है। टीम इंडिया से बाहर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम ने कमाल कर दिया है। इससे पहले मुंबई ने साल 1997 में ईरानी कप जीता था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!