Breaking News in Primes

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में तैरता मिला यूवक का शव। हत्या किए जाने की आसाका क्षेत्र में पसरा मातम।

0 620

*संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में तैरता मिला यूवक का शव।

हत्या किए जाने की आसाका क्षेत्र में पसरा मातम।

अरविंद सिंह परिहार

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत रैदुअरिया कला गांव में उसे समय सनाका खिंच गया जब एक युवक जो सर्राफा व्यापारी बताया जा रहा है का शव संदिग्ध परिस्थितियों में समीप के इदारे में तैरता मिला।
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार राजेश सोनी पिता रामावतार सोनी उम्र 49 वर्ष निवासी रैदुअरिया कला थाना रामपुर नैकिन सीधी शुक्रवार की सुबह रोज की तरह टहलने निकले थे। जब वे दस बजे तक घर लौट कर नहीं आए तो परिजनों द्वारा उनकी खोज वीना चालू की गई । इस दौरान परिवार वालों को उनका मोबाइल और सोने की चैन अंगूठी सब कुछ घर में रखा हुआ मिला जिससे उनके गुमने की आशंकाएं होने लगी।परिजन व इष्ट मित्र राजेश की हर सम्भावित जगहों में तलाश करने के बाद मामले की सूचना पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस 24 घंटे इंतजार करने और तलाश जारी रखने का सुझाव देकर चली गई। उधर परिवार जनों ने रीवा, मैहर,शहडोल जिले के गांव में तलाश करते भटकते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा आज शनिवार को दोपहर में मृतक राजेश के रिस्तेदार खेत वाले घर गये और कुएं में झाक देखा तो शव औंधे मुंह तैरता हुआ मिला। जिसकी सूचना परिजनों को दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

*रस्सियों से बांधा रहा हाथ*

पुलिस की मौजूदगी में कुएं से जब शव को बाहर निकाला गया तो मृतक के दोनों हाथ दो रस्सियों से बांधा हुआ मिला शरीर के पिछले हिस्से में पीटने जैसे निशाना मिले जिससे परिवार जनों ने हत्या की आशंकाएं जाहिर किए हैं। परिजनों के माने तो उनका कहना था कि हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया है। हालांकि शव को कुएं से निकाल पीएम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है जिसके मृत्यु का वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा फिरहाल पुलिस द्वारा मर्म कायम कर जांच विवेचना चालू कर दी गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!