Breaking News in Primes

छत्तीसगढ़&बीजापुर में 11 लाख के इनामी सहित आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में रहे शामिल

0 27

बीजापुर.

माओवादियों के पार्टी विलय दिवस के पहले दिन नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। नक्सलियों की खोखली विचारधारा व भेदभाव पूर्ण व्यवहार व उपेक्षा तथा प्रताड़ना से तंग आकर 11 लाख रुपये इनाम के तीन नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसी के साथ इस वर्ष में अब तक 178 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं, विभिन्न नक्सल घटनाओं में शामिल 378 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सरकार की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति तथा नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर गंगालुर एरिया कमेटी, नेशनल पार्क एरिया कमेटी एवं उसूर पामेड़ एरिया कमेटी के पीपीसीएम प्लाटून नम्बर 12 कमाण्डर 8 लाख के इनामी चंदर कुरसम पिता बुड़ता कुरसम उम्र 38 निवासी कोकरा, नेशनल पार्क एरिया कमेटी की प्लाटून नम्बर 2 पार्टी सदस्य 2 लाख की इनामी मंगली पोटाम उर्फ क्रांति पति सूदरु पुनेम उम्र 25 निवासी गायतापारा पुसनार, गंगालुर एरिया कमेटी के मनकेली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष 1 लाख के इनामी आयतु कोरसा पिता पोरिया कोरसा उम्र 52 निवासी पटेलपारा मनकेली। बैनपल्ली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष रामू लेकाम पिता हुंगा लेकाम उम्र 26 निवासी आईपा पटेलपारा, बुरजी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन कमाण्डर महेश यादव उर्फ आपू पिता लक्ष्मण उम्र 36 निवासी मल्लूर राउतपारा, पदेड़ा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर सुदरु हेमला उर्फ पोटटी पिता बुदरू हेमला उम्र 27 निवासी कर्रेपारा काकेकोरमा।

पुसबाका आरपीसी सीएनएम उपाध्यक्ष हुंगा डोडी पिता सोमा डोडी उम्र 22 निवासी बिटिलपारा कोत्तागुडा व बुरजी आरपीसी जनताना सरकार सदस्य आर्थिक शाखा अध्यक्ष सुरित यादव उर्फ सुरेश पिता आयतु राम यादव उम्र 39 निवासी राउतपारा मल्लूर ने पुलिस अधीक्षक डॉ. जिंतेंद्र कुमार यादव सहित पुलिस व सीआरपीएफ के आला अफसरों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सली विभिन्न घटनाओं में शामिल थे। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25 – 25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!