Breaking News in Primes

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे नवनिर्मित गोपद पुल का लोकार्पण।

0 198

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे नवनिर्मित गोपद पुल का लोकार्पण।

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह रहेगी उपस्थित।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग क्र 39 के 114 प्लस 443 पर स्थित गोपद पुल 2 लेन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है,जिसका लोकार्पण आज 4 आक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह सहभागिता निभाएंगी।

गोपद नदी पर नव निर्मित पुल की लंबाई 320 मीटर, ऊचाई 21.50 मीटर है। जो10.55 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हुई है।गोपद ब्रिज के निर्माण होने से सीधी से सिंगरौली यात्रा के दौरान लगभग 1.4 किमी की लंबाई कम होगी। साथ ही पुराने पुल पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसके साथ-साथ सीधी से सिंगरौली की यात्रा करने में लगभग आधे घंटे के समय की बचत होगी।

अपर जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी कर उप मुख्यमंत्री के उक्त कार्यक्रम के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु एस.पी. मिश्रा उपखण्ड दण्डाधिकारी सिहावल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!