Breaking News in Primes

क्षत्रिय समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प -अखिलेश सिंह चौहान

0 148

क्षत्रिय समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प -अखिलेश सिंह चौहान

 

लोकेशन -इंदरगढ़ //दतिया

रिपोर्ट -आशीष मिश्रा

 

आज दतिया जिले के इन्दरगढ़ में स्थित महाराजा होटल में आज रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन किया गया.. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह (सोनू चौहान) के द्वारा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष करन सिंह बुंदेला विशिष्ट अतिथि पूरन सिंह भदौरिया, पान सिंह राजावत, शिरोमणि सिंह सोलंकी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, जनक सिहं राठौर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच शिरोमणि सिंह सोलंकी ने किया।

कार्यक्रम में करणी सेना परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष महिपत सिंह (संजू राठौर) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री रामचन्द्र जी एवं वीर शिरोमणि युगपुरुष महाराणा प्रताप, प्रथ्वीराज चौहान, महाराजा छात्रसाल के छायाचित्रों पर पूजन एवं माल्यार्पण कर की गई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं द्वारा क्षत्रिय समाज को उद्बोधन दिया गया जिसमें ब्रजपाल सिंह राजावत द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया गया। शिरोमणि सिंह सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षत्रिय समाज सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली कौम है। धीरेन्द्र राठौर ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों को नहीं भूलना चाहिए समय समय पर उनकी जयंती मनाना चाहिए। लोकेन्द्र सिंह राजावत ने कहा हमें आपसी मनमुटाव को दूर रखना चाहिए समाज के साथ एकता से काम करना चाहिए। कार्यक्रम को जयेन्द्र सिंह सोमवंशी ने सभी क्षत्रिय बंधुओं को समाज के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह (सोनू चौहान) ने दशहरा मिलन समारोह में सभी समाज को एकजुट होकर मनाने का आवाहन किया जिसमें सभी क्षत्रिय बंधुओं ने एकमत होकर आगामी दशहरा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्षत्रिय बंधुओं का युवा जिलाध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से राहुल राजा परमार, नीरज राठौर, जितेंद्र राठौर, रघुराज सिंह भदौरिया, मोनू भदौरिया, वीरेंद्र परमार, धीरेन्द्र राठौर, शैलेंद्र सिंह राजावत, अरविंद सोलंकी, विष्णु सोलंकी, विक्रम सेंगर, अनुज राजावत, योगेन्द्र राठौर, कृष्णपाल चंदेल, भरत सिंह राठौर, राजू सोमवंशी, प्रदीप, सत्यम, अन्नू राजावत, रामू ठाकुर, अंकित सेंगर सहित सैकड़ों क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!