Breaking News in Primes

फरियादी के आवेदन पर, पटना तहीसलदार को लगाई फटकार

0 119

हेडलाइन

फरियादी के आवेदन पर, पटना तहीसलदार को लगाई फटकार

 

कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही

 

तत्काल प्रकरण को निराकरण करने के निर्देश

 

दैनिक प्राइम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ अजीमुदिन अंसारी

 

कोरिया कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन चौपाल के दौरान कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने एक आवेदन को बारीकी से अध्ययन की। प्रकरण पटना तहसील का था। फरियादी के आवदेन पर पटना तहसीलदार से इस बाबत जानकारी प्राप्त की किंतु तहसीलदार उमेश कुशवाहा का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर कलेक्टर नाराज हुई और जमकर फटकार लगाई।

मामला को इस तरह समझे-

ग्राम करजी, तहसील पटना, निवासी कतवारी लाल विगत डेढ़ साल से कैंसर बीमारी से जूझ रहा है। आवेदिका श्यामपति की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। ऐसे में उन्होंने अपने पति के समुचित इलाज के लिए अपने हिस्से के जमीन को बेचकर इलाज कराना चाह रही है। आवेदिका श्यामापति लगातार तहसील कार्यालय, पटना जाकर संयुक्त खाते के जमीन को बंटवारा नामा कराने के लिए लगातार चक्कर लगा रही थी। बीमार से ग्रस्त कतवारी लाल के तीनों बहन नहीं चाहती थी कि जमीन का बंटवारा हो और समय पर इलाज हो, इस बाबत उन्होंने स्थानीय पटवारी योगेश गुप्ता और तहसीलदार उमेश कुशवाहा से सांठगांठ कर मामले को लंबित रखे हुए हैं। तहसीलदार एवं पटवारी की उदासीनता से वे काफी दुखी नजर आई।

साथ ही पढ़िए इस ख़बर को 

https://primestv.in/200354

 

किंतु इस बार आवेदिका ने कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के समक्ष जन चौपाल पहुंचकर पूरी जानकारी आवेदन के माध्यम से दी। संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने आवेदन को गंभीरता पूर्वक अध्ययन की और मामले को तत्काल समझ गई। उन्होंने जन चौपाल में ही तहसीलदार उमेश कुशवाहा को जमकार फटकाई लगाई। उन्होंने कहा कि आपको, आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए ही नियुक्त किया गया, जबकि आप लोग खुद समस्या खड़े कर रहे हैं। शासन आप लोगों को हर सुविधा मुहैया करा रही है। पीड़ित दर-दर भटक रही हैं, थोड़े से भी मानवीयता नहीं है, इतना संवेदनहीन बन चुके हो। आवेदिका के पति कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं जबकि तहाीलदार बंटवारानामा तैयार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल इस मामले को निराकरण करने के निर्देश पटना तहसीलदार उमेश कुशवाहा को दिए हैं।

 

इस ख़बर पर भी एक नजर डाले

Breaking News: 9 IAS अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी सूची

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!