Breaking News in Primes

लक्ष्य सेन ने जोनाथन क्रिस्टी को ओलंप‍िक में धोया, प्री&क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

0 104

पेरिस
पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टार बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी लक्ष्य सेन ने आज (31 जुलाई) धमाकेदार प्रदर्शन किया. लक्ष्य ने वर्ल्ड नंबर 4  जोनाथन क्रिस्टी के ख‍िलाफ को सीधे गेम में हराया.

लक्ष्य ने इस मुकाबले को जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. 23 साल के लक्ष्य के ल‍िए यह जीत बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपने से ऊंची रैंक‍िग वाले ख‍िलाड़ी को हराया. क्रिस्टी को ओलंप‍िक में तीसरी सीड दी गई है. बैडमिंटन के पुरुष एकल ग्रुप प्ले स्टेज के ग्रुप एल मैच में लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन क‍िया.

लक्ष्य और क्रिस्टी के बीच कांटेदार मुकाबला देखने को म‍िला. जहां लक्ष्य ने सीधे गेम में जीत दर्ज की. दोनों के बीच यह मुकाबला 51 म‍िनट तक चला. पहले गेम में इंडोनेश‍िया के जोनाथन क्रिस्टी को लक्ष्य ने रोमांचक तरीके से 21-18 से हराया. लक्ष्य को क्रिस्टी के ख‍िलाफ पहला गेम जीतने में 28 म‍िनट का समय लगा. वहीं दूसरे गेम में लक्ष्य ने क्रिस्टी को 21-12 से महज 23 म‍िनट में हराया.

लक्ष्य सेन अपना पहला ओलंपिक खेल रहे हैं. उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के अपने पहले मुकाबले में केविन कोर्डन को मात दी थी. लेकिन ग्वाटेमाला का खिलाड़ी कोहनी की चोट के कारण ओलंपिक से हट गया. इसके बाद उनके सभी नतीजों को ‘डिलीट’ कर दिया गया. इस तरह से लक्ष्य सेन की पहली जीत बेकार हो गई. इसके बाद लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल्स के ग्रुप एल में बेल्जियम के जूलियन कैरेगी को हराया. लक्ष्य की वर्तमान में रैंक‍िग 22 है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!