किरंदुल : बैलाडीला में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण 21 जुलाई को बैलाडीला की पहाड़ियों से आये सैलाब में किरंदुल के कई वार्डो के सैकड़ों मकान छतिग्रस्त हुए लोग इससे उभर भी नही पाए कि शुक्रवार 26 जुलाई को हुई भारी बारिश के कहर ने पुनः तबाही मचाते हुए लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। इस मुश्किल घड़ी में भाजपा प्रदेश विशेष आमत्रित सदस्य मीरा तिवारी हादसे के बाद से ही बाढ़ पीड़ितों से मिलने व उनके दुःखो को बांटने लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर उनके जीवन को पटरी में लाने के लिए हिम्मत व हौसला दे रही है। उन्होंने कहा कि विधायक चैतराम आटामी के निर्देशानुसार बैलाडीला के सुभाष नगर बंगाली कैंप, तालाब पारा सुकरू कैंप, धरमपुरकैंप, मलप्पा कैंप, भट्टी पारा एवं अन्य वार्डो में आई प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति एवं आपदाग्रस्त परिवारों के सहयोग हेतु विधायक चैतराम अटामी द्वारा समिति का गठन किया गया था। जिसके अनुसार सत्यजीत सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष मीरा तिवारी (प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य), सतीश प्रेम चंदानी, राहुल अशरानी, धरमपाल मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, रविन्द्र सोनी, मनोज छालीवाल, आर सी नाहक, जयदीप माकन, इस टीम में शामिल है। जिनके द्वारा आपदा प्रभावित सभी वार्डो में सूखा राशन का वितरण किया गया।
This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.