Breaking News in Primes

अवैध ईंट भट्टे पर बोले रायसेन कलेक्टर, जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी 

0 227

अवैध ईंट भट्टे पर बोले रायसेन कलेक्टर, जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी 

 

भोपाल। अब्दुल्लागंज सलकनपुर मार्ग पर कई ईंट भट्टे अवैध रूप से शासकीय भूमि पर संचालित किए जा रहे हैं। मुख्य मार्ग पर ही लंबे समय से संचालित दर्जनों भट्टों का अब तक ज़िम्मेदार अधिकारियों की नज़र से “बचा रहना” भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि दैनिक प्राईम संदेश द्वारा इस विषय मे खबरों के माध्यम से जिला प्रशासन को आगाह किया गया था, जिसके फलस्वरूप तत्कालीन एसडीएम गौहरगंज मनीष शर्मा ने राजस्व विभाग के मातहत अधिकारियों को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। किंतु चुनाव के बाद उनका स्थानांतरण होने के बाद से आज दिनांक तक कोई कार्यवाही अस्तित्व में नहीं आ सकी है। वहीं स्थानीय सूत्रों की मानें तो अवैध ईंट भट्टा संचालकों को अधिकारियों का खुला संरक्षण मिल रहा है, तो कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि दबी जुबान में शासकीय भूमि पर निरंतर ईंट भट्टों के बेखौफ संचालन को भ्रष्टाचार और सांठगांठ का ज्वलंत उदाहरण बता रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप के बड़े बिल्डरों और भवन निर्माण सामग्री विक्रेताओं द्वारा स्थानीय लोगों से अवैध रूप से ईंट भट्टे लगवाए जा रहे हैं, वहीं प्रजापति समाज को ईंट निर्माण में मिली छूट का भी ये लोग दुरुपयोग प्रशासन के आला अधिकारियों को गुमराह करने में कर रहे हैं। हालांकि अब इन सब मामलों की जानकारी जिला कलेक्टर को लग चुकी है, अवैध ईंट भट्टों के संचालकों सहित उनके असली आका भी जल्द ही बड़ी और प्रभावी कार्यवाही की जद में नज़र आएंगे।

 

इनका कहना है- 

मामला गंभीर है, पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी। दोषी पाए जाने पर किसीको भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

अरविंद दुबे

कलेक्टर, रायसेन

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!