Breaking News in Primes

पत्रकारों की पहल पर कलेक्टर महोदय ने आपदा पीड़ितों को एनएमडीसी से दिलवाया राहत राशि

0 295

पत्रकारों की पहल पर कलेक्टर महोदय ने आपदा पीड़ितों को एनएमडीसी से दिलवाया राहत राशि

किरंदुल (प्राईम संदेश) विगत दिनों किरंदुल नगर में चेक डैम टूटने से आई बाढ़ से नगर के कई वार्ड बुरी तरह प्रभावित हुए। अधिकांश घरों के सामान लाल पानी एवं मलवा में पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित परिवारों के घर के सभी सामान के साथ पहनने के लिए कपड़े तक नही बचे, और न ही बर्तन इन सभी दुखद दृश्य एवं पीड़ितों के समस्याओं को लगातार स्थानिक पत्रकारों द्वारा प्रशासन एवं एनएमडीसी के समक्ष प्राथमिकता से लाया जा रहा है। नगर प्रशासन, जिला प्रशासन, एनएमडीसी प्रशासन के साथ किरंदुल के जनता भी अपने अपने स्तर पर राहत कार्य मे जुटी है। और हर संभव मदद का प्रयास कर रही है। पीड़ितों को हुए नुकसान का मुआवजा मिले उनके लिए प्रशासन द्वारा हर घर जा कर मुयायना किया जा रहा है। लाल पानी व मलवा से कई घर बर्बाद हो गए उनके रहने के लिए शिविर व भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इस आपदा के निरक्षण व बाढ़ पीड़ितों से मिलने दंतेवाड़ा कलेक्टर महोदय भी किरंदुल दौरे पर आए और उन्होंने पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान का भरपूर मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर महोदय से चर्चा करते हुए हमारे श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना, रामकृष्ण बैरागी, राजेन्द्र सक्सेना ने बाढ़ पीड़ितों की व्यथा उनके सामने रखी आजाद सक्सेना ने कहा कि इस आपदा में कई परिवारों के पास पहनने के लिए कपड़े तक नही है लगातार हो रही बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई है ऐसे में उनके लिए बिना कपड़े के दिन बिताना मुश्किल ही गया है। लोग पड़ोसी के कपड़े पहन कर जीवन रक्षा कर रहे है। ऐसी स्थिति में पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता राशि प्रदान की जाए ताकि पीड़ित परिवार अपने दिनचर्या का समान खरीद सके । उनके आग्रह पर कलेक्टर महोदय ने कहा कि निश्चित रूप से यह गंभीर मामला है इस विषय मे एनएमडीसी प्रबंधन से बात कर तुरंत सहायता राशि पीड़ित परिवारों को प्रदान की जाएगी ।और उनके वादे के अनुसार रात्रि 8 बजे 179 पीड़ित परिवारों को एनएमडीसी किरंदुल परियोजना द्वारा बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही दैनिक उपयोग की वस्तु प्रदान की गई। आज़ाद सक्सेना ने कहा कि कलेक्टर महोदय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एनएमडीसी प्रशासन के सहयोग से तत्काल जो राहत सहायता राशि पीड़ितों को प्रदान की गई है श्रमजीवी पत्रकार संघ उनके इस मानवीय कार्य के लिए धन्यवाद देती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!