Breaking News in Primes

समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें- कलेक्टर सोमवंशी

0 322

समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें- कलेक्टर सोमवंशी

 

जनसुनवाई में पास बैठाकर 256 आवेदकों की सुनी समस्या।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जनसुनवाई में कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 256 आवेदकों की समस्या पास बैठाकर ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया है कि शून्य शक्ति अभियान के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही के सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत करें। जिन हितग्राहियों के बीपीएल के अभाव के कारण पेंशन प्रकरण निरस्त किए गए थे, उनका पुनरावलोकन कर उसको तत्काल निराकरण करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करें। एसडीएम तथा तहसीलदार सीमांकन के आवेदनों का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करायें। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में प्रत्येक समस्या की गम्भीरता को देखते हुये उसके निराकरण के लिये समय सीमा निर्धारित की जाती है। जिला अधिकारी प्रतिदिन आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!