Breaking News in Primes

हत्या के मामले में आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर,

0 249

चांपा के शंकरनगर में हुए हत्या के मामले में आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर, विभिन्न समस्याओं को लेकर मोहल्ले वासी पहुंचे थाना,

 

जांजगीर चांपा।जिले में बढ़ते अपराध को लगाम लगाने पुलिस विफल होती नजर आ रही, तो वही अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है । नगर में हो रही लगातार चोरी, लूटपाट व हत्या जैसी घटनाएं हो रही जिसे पुलिस रोकने में नाकाम नजर आ रही है। यही वजह है की अपराधी अपने काम में मस्त है तो वही पुलिस कार्यवाही में नाम पर अपनी खाना पूर्ति करने में लगी है। छोटे मोटे अपराधो का खुलासा कर पीठ थपथपाया जा रहा है। दरअसल यह है की बीते जून माह ने 22 जून को शंकर नगर में चोरी की घटना होती जिसकी पुलिस में लिखित शिकायत भी की जाती है। तो वही 4 दिन बाद 26 जुन को हत्या जैसी गंभीर घटना को अंजाम देकर अपराधियों में पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। तो वही मौके पर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस अधिकारी व पुलिस बल पहुंच घटना स्थल का कार्यवाही में लगी हुए थे फिर भी आज दिनांक तक दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।इसके बाद बावजूद भी शंकर नगर अपराधियों का आतंक यही नहीं रुका।बता दे कि 9 जुलाई की बीती रात में भी शंकर नगर के उसी मौहल्ले में चोरों ने फिर अपना घरों को निशाना बनाने के लिए गए हुए थे, स्थानीय रहवासियों की जागरूकता से चोरों के हाथ कुछ नही लगा । इसी सब मामले के चलते वहां निवासरत लोग डरे हुए हैं। मोहल्ले वासियों ने बताया की इस जगह पर आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही है जिसे सब से ज्यादा चोरी की घटनाएं शामिल है

 

वर्जन

इस मामले में पुलिस की टीम लगातार जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे, वार्डवासियों के मामले में भी तत्काल संज्ञान लिया जाएगा,

 

नरेश पटेल

टीआई चांपा थाना

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!