Breaking News in Primes

नर्मदा में नहीं रुक रहा खनन, माफियाओं ने नदी का सीना किया छलनी

0 307

नर्मदा में नहीं रुक रहा खनन, माफियाओं ने नदी का सीना किया छलनी

 

हाईफाई डिवाइस अब लगेगी, क्या तब तक बच पायेगी मां नर्मदा

 

कार्रवाई के बाद फिर चालू हुआ सीहोर के घाटों से अवैध रेत उत्खनन

 

सो रहा खनिज विभाग चालू हुआ दुबारा रेत का अवैध उत्खनन

 

मनीष कुमार राठौर / 8109571743

 

सीहोर / भोपाल । रेत खनन माफिया तेजी से नर्मदा का सीना छलनी करते हुए अवैध रेत निकालने में जुटे हुए है, यही वजह है कि नर्मदा नदी के घाटों पर रेत नहीं बची है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने भी कुछ अवैध घाटों पर कार्रवाई की, लेकिन इसके बाद भी बहुत से ऐसे घाट है जहां पर कि दिन रात बड़ी-बड़ी मशीनें लगाकर नर्मदा नदी के भीतर से बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से रेत निकाली जा रही है। हालांकि खनिज विभाग और राजस्व विभाग का दावा है कि समय-समय पर मिलती शिकायत पर कार्रवाई लगातार जारी है। परंतु प्राईम संदेश के सूत्रों की माने तो राजस्व और खनिज विभाग को ऐसी कार्यवाही करने में इंट्रेस्टेटेड नही दिखाई देता जिसके की रेत माफियाओं में दहशत दिखाई नहीं देते है । क्योंकि घाटों पर हुए अवैध रेत उत्खनन के गड्डे गवाही दे रहे है की उत्खनन चल रहा है, फिर खनिज विभाग अवैध रेत उत्खनन के लिए ठेकेदार पर कार्यवाही क्यों नही करता है, कौन रोक रहा कार्यवाही करने से विभाग को ?

 

बुदनी विधानसभा के कलेक्टर और माइनिंग डायरेक्टर को कुछ वीडियो-फोटो सौपते बताया क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन मशीन से चल रहा है जिसके बाद भी कोई बड़ी कार्यवाही नही की है कि अवैध रेत खनन पर सख्ती से रोक लगाई जाए। सीहोर जिले के सातदेव, बाबरी, डिमावर के पास नर्मदा नदी में रोक के बावजूद भी जमकर रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। नर्मदा में हाई-फाई डिवाइस लगाकर रेत निकल जा रही है। पूर्व में इसकी शिकायत भी हुई परंतु छोटी , छोटी कार्रवाई हुई जिसके बाद दुबारा चालू हो गया अवैध उत्खनन ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!